पटना: जिले के बिहटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल रेल जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
घायल युवक की पहचान बिहटा निवासी नितिन कुमार (पिता- सुजीत कुमार) के रूप में हुई है। जीआरपी ने उसे तत्काल बिहटा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि युवक ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल उसका इलाज पटना में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

निशांत कुमार की रिपोर्ट