पटना में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा के चुनाव में एक बार फिर अनुभव और भरोसे की जीत देखने को मिली। अध्यक्ष पद पर सिपाही संदीप कुमार लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिससे उनके नेतृत्व पर साथियों का मजबूत विश्वास झलकता है।
इस चुनाव में मंत्री (सचिव) पद पर पीटीसी विशाल कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर सिपाही सुजीत कुमार सिंह भी निर्विरोध चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पदों पर पंकज कुमार यादव, नारायण कुमार, यशवंत कुमार और महिला प्रतिनिधित्व के रूप में वर्षा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संयुक्त मंत्री पद के लिए अभितोष कुमार और द्वितीय संयुक्त मंत्री के रूप में अर्जुन कुमार का चयन हुआ, जबकि केंद्रीय सदस्य के रूप में सरफराज अहमद को चुना गया। अंकेक्षक पद पर मंटू पाल, सहायक सचिव के रूप में अनीश कुमार मिश्रा और सहायक सचिव (द्वितीय) पद पर पवन कुमार निर्वाचित हुए।

निर्विरोध चुनाव के बाद पूरे संघ में उत्साह का माहौल है। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सहयोगियों और साथियों ने बधाई देते हुए बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।

ब्यूरो रिपोर्ट