
पटना के फुलवारी शरीफ में जब ऑटोमोबाइल और इंश्योरेंस जगत के दिग्गज एक मंच पर जुटे, तो चर्चा सिर्फ कारोबार की नहीं, बल्कि ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत बनाने की रही। शुक्रवार को आयोजित शिवम हुंडई की इंश्योरेंस-सर्वेयर मीट ने साफ संदेश दिया—अब क्लेम प्रक्रिया होगी और आसान, पारदर्शी और तेज।
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित इस विशेष बैठक में विभिन्न जनरल इंश्योरेंस कंपनियों, सर्वेयर और मोटर सेक्टर से जुड़े अधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्घाटन शिवम हुंडई की डायरेक्टर दीप शिखा रानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन में मौजूद विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा कि बेहतर समन्वय, नई तकनीकों का उपयोग और पारदर्शिता ही भविष्य की कुंजी है। इन प्रयासों से वाहन बीमा क्लेम प्रक्रिया न केवल सरल होगी, बल्कि ग्राहकों को समय पर और संतोषजनक सेवा भी मिल सकेगी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेशनल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं इंश्योरेंस कंपनियों और मोटर सेक्टर के बीच समझ को मजबूत करती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नई तकनीकों की जानकारी साझा करने से क्लेम प्रक्रिया में तेजी आएगी और ग्राहकों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, शिवम हुंडई के डायरेक्टर प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उनकी कंपनी ग्राहकों को कैशलेस क्लेम, पारदर्शी प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुशल तकनीशियनों की मदद से वाहनों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाती है, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब कंपनियां ग्राहक हित को प्राथमिकता देती हैं, तो सेवा में भरोसा और संतुष्टि दोनों बढ़ते हैं।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
