पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान नीलकंठ टोला में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के धंधे का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-02 अमरेन्द्र कुमार झा व थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से करीब 3 किलो 900 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन बरामद किया। मौके से मुन्ना कुमार और मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से चोरी-छिपे गांजा की खरीद-बिक्री में लिप्त थे।
इस कार्रवाई में मनेर थाना की टीम के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट