
पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
पीड़िता की मां के मुताबिक, बच्ची घर में सो रही थी, तभी उसका चाचा शराब के नशे में आया उसे उठाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले गया, जहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चाचा और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट
