
फुलवारी शरीफ: बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में फुलवारी शरीफ की सुमईया रज़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय इस्लामिया +2 इंटर स्कूल में टॉप-4 में स्थान हासिल किया है। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश सचिव संगठन प्रभारी मो. फारूक रज़ा उर्फ डब्लू की पुत्री सुमईया ने आर्ट्स संकाय में 410 अंक (करीब 82 प्रतिशत) प्राप्त कर यह सफलता हासिल की।
विद्यालय के 187 परीक्षार्थियों में उन्होंने शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नोहसा निवासी सुमईया ने बताया कि उन्होंने मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की। प्रारंभिक शिक्षा घर से लेने के बाद उन्होंने इस्लामिया स्कूल में नामांकन कराया और निरंतर मेहनत से यह मुकाम पाया।
सुमईया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में न्यायाधीश बनना है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
