
फुलवारी शरीफ:
पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से रविवार को अपार्टमेंट ड्राइव के तहत कश्यप ग्रीन अपार्टमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और पोषण संबंधी विशेषताओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में डेयरी के विपणन प्रभारी संजय कुमार ने उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए सुधा उत्पादों की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और पोषण मूल्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना डेयरी का प्राथमिक लक्ष्य है, जिसके लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
इस दौरान अपार्टमेंट के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। बच्चों के लिए पासिंग गेम तथा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विपणन प्रभारी के साथ मार्केटिंग ऑफिसर, सुपरवाइजर सहित डेयरी के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
