
फुलवारी शरीफ: नोहसा क्षेत्र में शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमाम, पाटलिपुत्र लोकसभा प्रत्याशी सह बिहार प्रदेश सचिव एवं संगठन प्रभारी मोहम्मद फारूक रज़ा उर्फ डब्लू के नोहसा स्थित निजी आवास पहुंचे।
मौके पर उपस्थित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पटना जिला अध्यक्ष शमीमुल हक उर्फ चांद, सोशल मीडिया प्रभारी सह कन्वेनर मो. सोनू, बिस्मिल्लाह बेकरी के मालिक महमूद आलम, सेवानिवृत्त दरोगा इकराम उल हक, फुलवारी शरीफ विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद जीशान आरिफ समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मारूफ रज़ा, मो. खैरउद्दीन, मो. शरफुद्दीन, मोहम्मद गयासुद्दीन उर्फ रिंकू, नेयाज अहमद, अर्फी, फखरे आला, अलीम रिजवी गुड्डू, फैज़ आलम, असलम मुखिया, मोहम्मद अमीश, मोहम्मद शाहनवाज आलम, अहमद रज़ा, ज़ैद रज़ा, अयूब रज़ा, डॉ. शमशुल होदा, अदनान रज़ा, फुरकान रज़ा, फरज़ाना, मुर्शिद आलम, फरहान आलम, रुस्तम, सलमान, ज़ोहब, कैफ, समीर अली, लक्की अली, इमरान आलम, अलताफ रज़ा, अमन, खैय्याम, अब्दुल्लाह गनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और संगठन को और सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
