फुलवारी शरीफ में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए छापेमारी अभियान में दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (पिता: राम अवतार सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह) और सुधीर सिंह (पिता: रामावतार सिंह) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलवक्सपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके ठिकाने से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत भी एक सराहनीय पहल देखने को मिली। एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को थाना बुलाकर सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की।
पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई—एक तरफ अपराधियों पर शिकंजा और दूसरी तरफ आम जनता की मदद—से लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट