
पटना के बिहटा थाना परिसर में आगामी ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की, जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर विपिन कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाएं। बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा और डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा, “किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
प्रशासन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया।
निशांत कुमार की रिपोर्ट
