फुलवारी शरीफ: यूएसएन किड्स हाई स्कूल, फुलवारी शरीिफ में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके बाद “इतनी शक्ति हमें देना दाता” गीत पर मनमोहक गायन प्रस्तुत किया गया।

समारोह में निदेशक डॉ. नीतीश दांगी और प्रधानाचार्या रश्मि झा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक डॉ. दांगी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

नर्सरी वर्ग की आलिया, तृषा और माही ने आकर्षक प्रस्तुति दी। “मेरी मां” गीत पर अदिति पटेल, हिमांशु, नित्या कौर, विवान, शिवांशी प्रकाश, तमन्ना, मानस, कश्वी और वैष्णवी ने शानदार अभिनय किया। पीजी वर्ग के बच्चों ने “दादा जी की छड़ी” नाटक प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। यूकेजी के श्रेयांश ने “मेरा विद्यालय” विषय पर प्रभावी भाषण दिया।

एलकेजी के बच्चों ने “खइके पान बनारस वाला” और “पापा मेरे पापा” जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी, जबकि “ऑल इज वेल”, “नाचले नाचले” और “ऐगिरी नंदिनी” जैसे गीतों पर भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और “सोशल मीडिया ड्रामा” नाटक ने कार्यक्रम में सामाजिक संदेश भी दिया।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

अजीत कुमार की रिपोर्ट