पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न मामलों में की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है।
उत्पाद अधिनियम के तहत सरोज कुमारी (पति–जितेंद्र मांझी), निवासी जलालपुर थाना रूपसपुर, मीणा देवी (पति–श्रवण मांझी) और गायत्री देवी (पति–मनोज चौहान), दोनों निवासी साबरीनगर थाना रूपसपुर को गिरफ्तार किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत सिरोज (पिता–मो. समशेर), निवासी राजा बाजार समनपुरा थाना शास्त्रीनगर, और नितीश चौहान, निवासी बीरबसावन नगर थाना रूपसपुर को गिरफ्तार किया गया।
जालसाजी के मामले में वेद प्रकाश पांडेय (पिता–महेंद्र पांडेय), निवासी सोनवर्षा थाना बेलवा जिला कैमूर, तथा साहिल कुमार (पिता–मोगराज राय), निवासी छितनावा थाना मनेर जिला पटना को दबोचा गया।
वहीं दानापुर न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर मुन्ना प्रसाद (पिता–ध्रुव प्रसाद), निवासी हरिदासपुर थाना रूपसपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


      शशि भूषण सिंह थानाध्यक्ष रूपसपुर ने कहा, “वरीय पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, जालसाजी और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

ब्यूरो रिपोर्ट