
पटना। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर पिपरा थानाक्षेत्र में जन-संपर्क अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी साझा की। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा उपाय, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधान तथा पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष कलेन्द्र पासवान ने कहा, “पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। नशा और लापरवाही दोनों ही समाज के लिए घातक हैं, इससे बचाव जरूरी है।”
ब्यूरो रिपोर्ट
