पटना के रूपसपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्विफ्ट डिजायर कार का उपयोग कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वेदप्रकाश पाण्डेय (27 वर्ष), पिता महेंद्र पाण्डेय, निवासी सोनवर्षा थाना बेलाव, जिला कैमूर तथा साहिल कुमार (25 वर्ष), पिता भोगराज राय, निवासी छितनावा थाना मनेर, जिला पटना के रूप में हुई है। जांच के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद छानबीन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

ब्यूरो रिपोर्ट