
पटना।
🐾 जब रिंग में उतरी ‘काली’, तो थम गई सबकी सांसें…
शानदार चाल, दमदार व्यक्तित्व और बेमिसाल आत्मविश्वास—बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य श्वान प्रदर्शनी में जैसे ही अलाबाई नस्ल की ‘काली’ ने कदम रखा, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। और आखिरकार, काली ने अपने शानदार प्रदर्शन से ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। काली के ओनर अभिषेक कुमार सिंह के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य डॉग शो में विभिन्न नस्लों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपने पालतू श्वानों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हर रिंग में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपने श्वानों की बेहतरीन ट्रेनिंग, ग्रूमिंग और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि कुत्ते अपनी वफादारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। वे समाज में सुरक्षा के साथ-साथ भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करते हैं। मंत्री ने विश्वविद्यालय की पशु चिकित्सा व्यवस्था की सराहना भी की।
कुलपति ने कहा कि श्वान प्रेमियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता लगातार बढ़ रही है। वहीं, विशिष्ट अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व निदेशक डॉ. ए. ए. खान ने बताया कि कुत्ते अपराध नियंत्रण के अलावा गंभीर बीमारियों की पहचान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
✨ कार्यक्रम का एक खास आकर्षण रहा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के श्वान दल द्वारा सम्मान गारद, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आयोजन सचिव डॉ. ज्ञानदेव सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार जताया।
🏆 Dog Show 2026 – फाइनल रिजल्ट
🥇 ओवरऑल चैंपियन
अलाबाई – अभिषेक कुमार सिंह – काली
🌟 प्रमुख नस्लों के विजेता
शिह त्ज़ू
प्रथम – विक्रम सिंह – मर्फी
द्वितीय – विशाल सिंह – मायलो
तृतीय – अभिषेक कुमार – रैली
इंग्लिश बुलडॉग
प्रथम – डॉ. सुधांशु – लूना
द्वितीय – डॉ. सुधांशु – नवाब
चाउ-चाउ
प्रथम – प्रथम सौरांश – एंजो
द्वितीय – डॉ. सुधांशु – ब्यूटी
चिहुआहुआ
प्रथम – विमला सिंह – जोजो
अलास्कन मालाम्यूट
प्रथम – इन्द्रनील – निथ
बेल्जियन मेलिनोइस
प्रथम – अंकित राज – सीसर
द्वितीय – श्रेयांश सिंह – मैक्स
तृतीय – रिशु गुप्ता – शेरा
माल्टीज़
प्रथम – संजना अग्रवाल – वैफी
द्वितीय – संगीता अग्रवाल – पीनट
तृतीय – सतीश अग्रवाल – फीबी
हस्की
प्रथम – आर के झा – हंटर
द्वितीय – मानस सिन्हा – जैक
तृतीय – डॉ. सुधांशु – टाइसन
लैब्राडोर
प्रथम – जीतेन्द्र मोहन सिंह – ओरियो
द्वितीय – शैलेश शंकर – ब्रान
तृतीय – अमरेश – थोर
गोल्डन रिट्रीवर
First – रश्मि रेखा – तोसो
द्वितीय – आजाद – एल्विस
तृतीय – डॉ. सुधांशु – डमरू
रॉटवीलर
प्रथम – कुमार कौशिक – गब्बर
द्वितीय – कुमार कौशिक – डेविड
ग्रेट डेन
प्रथम – शंभू कुमार – फ्रूटी
डोगो अर्जेंटीनो
प्रथम – रामा शंकर प्रसाद – जोजो
केन कोर्सो
प्रथम – रामा शंकर प्रसाद – जिमी
इंडियन ब्रीड
प्रथम – शंभू कुमार – फ्रूटी
🎉 विजेताओं के नाम की घोषणा होते ही तालियों की गूंज से पूरा परिसर झूम उठा। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि श्वान प्रेमियों के लिए एक उत्सव बन गया—जहां वफादारी, लगन और प्रेम की मिसाल पेश की गई।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
