पटना। रूपसपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबरीनगर इलाके में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैदपुर निवासी विकास सरोज और चेकिया निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 42.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक शराब की खेप लेकर सबरीनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट