धमदाहा/पूर्णिया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के प्रथम दिन मंगलवार को धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर 5912 परीक्षार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई। सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में परीक्षा समय पर शुरू हुई।

उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 435 में 427 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 7 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 531 में 525 उपस्थित तथा 6 अनुपस्थित रहे। आदर्श मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में 323 में 321 उपस्थित और 2 अनुपस्थित, जबकि द्वितीय पाली में 374 में 368 उपस्थित एवं 6 अनुपस्थित रहे।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली में 244 में 243 उपस्थित और 1 अनुपस्थित, वहीं द्वितीय पाली में 219 में 214 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित रहे। महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में 334 में 329 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित, जबकि द्वितीय पाली में 255 में 249 उपस्थित और 6 अनुपस्थित पाए गए।
बीएनसी इंटर कॉलेज धमदाहा में प्रथम पाली में 390 में 386 उपस्थित और 4 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 402 में 396 उपस्थित एवं 6 अनुपस्थित रहे। कन्या उच्च विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में 340 में 332 उपस्थित और 8 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 334 में 329 उपस्थित तथा 5 अनुपस्थित रहे।
मध्य विद्यालय धमदाहा हरिजन में प्रथम पाली में 328 में 326 उपस्थित और 2 अनुपस्थित, जबकि द्वितीय पाली में 320 में 314 उपस्थित एवं 6 अनुपस्थित पाए गए। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 222 में 219 उपस्थित और 3 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 233 में 230 उपस्थित एवं 3 अनुपस्थित रहे। मध्य विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 255 में 250 उपस्थित और 5 अनुपस्थित, जबकि द्वितीय पाली में 249 में 247 उपस्थित एवं 2 अनुपस्थित पाए गए।
सभी केंद्रों से दोनों पालियों में कुल 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तथा केंद्रों के 100 गज की परिधि में तीन या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू किया गया था।
एसडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार