पटना के पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस–जनता संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। सोमवार को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानु प्रताप सिंह ने नौबतपुर के पिपलावां थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।
जनता दरबार में एसपी ने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुना। भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, लंबित आवेदन और स्थानीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा पश्चिमी क्षेत्र में प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अपने सुझाव भी साझा किए।

ब्यूरो रिपोर्ट