
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में डकैती कर हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 11 फरवरी को मिले लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसमें गंभीर आपराधिक योजना का खुलासा हुआ।
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुछ लोग मिलकर डकैती के दौरान हत्या को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया, जबकि तीन-चार अन्य की तलाश जारी है।
इस मामले में रूपसपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह ने कहा,
“पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
