
धमदाहा (पूर्णिया)।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों ने सभी केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कन्या मध्य विद्यालय, अमारी में प्रथम पाली में 205 में से 204 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि एक अनुपस्थित रही। द्वितीय पाली में 284 में से 281 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और तीन अनुपस्थित रहीं। बीएनसी इंटर कॉलेज, धमदाहा में प्रथम पाली में 169 में से 167 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि दो अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 374 में से 364 छात्राएं शामिल हुईं और दस छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
उच्च विद्यालय, धमदाहा में प्रथम पाली में 317 में से 312 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि पांच अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 432 में से 425 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और सात अनुपस्थित रहीं। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कुकरौन मकतब में प्रथम पाली में सभी 144 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में 268 में से 264 छात्राएं शामिल हुईं और चार अनुपस्थित रहीं।
मध्य विद्यालय, धमदाहा हरिजन में प्रथम पाली में 145 में से 143 छात्राएं उपस्थित रहीं और दो अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 258 में से 255 छात्राएं शामिल हुईं और तीन अनुपस्थित रहीं। महंत मंगनी राम दास विद्यालय, अमारी में प्रथम पाली में 206 में से 203 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि तीन अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 294 में से 290 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और चार अनुपस्थित रहीं।
आदर्श मध्य विद्यालय, अमारी में प्रथम पाली में 197 में से 195 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि दो अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में सभी 345 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। मध्य विद्यालय, धमदाहा में प्रथम पाली में 204 में से 203 छात्राएं उपस्थित रहीं और एक अनुपस्थित रही। द्वितीय पाली में 261 में से 257 छात्राएं शामिल हुईं और चार अनुपस्थित रहीं। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, धमदाहा में प्रथम पाली में सभी 110 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में 206 में से 204 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और दो अनुपस्थित रहीं।
इस प्रकार कुल 4419 छात्राओं में से 4364 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 55 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार
