
नई दिल्ली।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की दिल्ली इकाई इन दिनों संगठनात्मक मजबूती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे महासदस्यता अभियान 2025–2028 के तहत शनिवार को बल्लीमरान और करोलबाग विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कई जिम्मेदार और सामाजिक रूप से प्रभावशाली नागरिक जदयू से जुड़े। सदस्यता अभियान का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने स्वयं नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि लगातार हो रही सक्रियताओं से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। नव-प्रवेशी सदस्यों ने भी एक स्वर में संकल्प लिया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल और जदयू की नीतियों को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जदयू का उद्देश्य राजधानी दिल्ली में एक मजबूत, भरोसेमंद और वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है। महासदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रही भागीदारी यह संकेत दे रही है कि दिल्ली की राजनीति में जदयू की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
