नौबतपुर में मनरेगा श्रमिकों की एकजुट आवाज उस समय गूंज उठी, जब प्रदेश मनरेगा श्रमिक एवं शिल्पकार मजदूर संघ बिहार की 14वीं वार्षिक मजदूर सभा, कार्यकारिणी चुनाव एवं वनभोज समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मजदूरों और महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सभा का संयुक्त उद्घाटन पटना जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी, दुल्हिनबाजार के जिला परिषद सदस्य सर्वेश यादव तथा नौबतपुर मध्य के जिला परिषद सदस्य नागेंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नौबतपुर मध्य के जिला पार्षद नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन संघ के कोषाध्यक्ष सुमेश्वर प्रसाद ने किया।

सभा में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत समिति सदस्य फरीदपुरा सिद्धनाथ चौहान द्वारा प्रस्तावित नाम को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए नागेंद्र कुमार कुशवाहा को निर्विरोध पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्हें नई कार्यकारिणी गठन एवं नियमावली संशोधन का भी अधिकार दिया गया।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट