
आरा (भोजपुर)।
लोकजनशक्ति पार्टी (रा) भोजपुर की समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम 27 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि यह सफलता जिले और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, मीडिया साथियों और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
पासवान ने बताया कि महज तीन दिनों की सूचना पर आयोजित इस बैठक में जिले और प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सह सांसद अरुण कुमार भारती, प्रदेश सह प्रभारी सौरभ सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिला प्रभारी पंकज पासवान और जिला सह प्रभारी मनीष सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। शत-प्रतिशत सूची सौंपने वाले प्रखंड अध्यक्षों में आरा सदर से मनीष सिंह, बड़हरा से सुमित मुखिया, कोईलवर से काली चरण प्रसाद, संदेश से मित्रजन पासवान, बिहिया से शिव दुलार राम, शाहपुर से दशरथ पासवान, जगदीशपुर से राजेश कुशवाहा, गड़हनी से इन्दल पासवान, चरपोखरी से रणजीत पासवान, तरारी से परमानंद पासवान, पीरो से निर्मल पासवान, सहार से विजय पासवान और अगिआंव से अशोक कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।
राजेश्वर पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी