आरा (भोजपुर)।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न  सेवा कार्य किए जा रहे है। मोदीजी के मन की बात रविवार को भोजपुर जिला के सभी बूथों पर सुना और देखा गया।उसके बाद पार्टी द्वारा बूथों पर सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।सहार मंडल के अंधारी धर्मपुर में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को देखा और सुना। उसके बाद शंकर टोला बाल विकास विद्यालय में सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, युवा नेता विशाल प्रशांत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों सदस्य बने। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 114 वें एपीसोड के साथ ही उक्त कार्यक्रम का दस वर्ष पूरा हो गया।हर महिने के अंतिम रविवार को होने वाले उक्त कार्यक्रम से देश, विदेश के लोग लाभान्वित होते है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात समाज के सभी वर्गो के लिए ज्ञानवर्धक होता है। उन्होंने कहा कि 02 सितम्बर से चल रहा सदस्यता अभियान भोजपुर जिला मे तेजी से सभी बूथों पर चल रहा है और 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, गरीबो की सेवा आदि अनेकों सेवा कार्य किए जा रहे है।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी