आरा (भोजपुर)।
स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की बैठक अखिल भारतीय भद्र ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बाल्मिकी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया। संस्थान से जुड़े लोगो ने निर्णय लिया कि पूरे आयोजन में भोजपुरी भाषा का प्रयोग किया जाए साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आने वाले कलाकारों और साहित्यकारों से अनुरोध किया जाए की मंच पर बोल चाल की भाषा भोजपुरी ही रखें।जिला प्रशासन समेत राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिलकर उन्हें यहां आने हेतु निमंत्रित किया जाए।विदित हो की प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की जयंती इस मंच से मनाई जाती है जो इस बार तीन दिवसीय 16,17,18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के रूप में मनाई जायेगी। साथ ही भोजपुरी पेंटिंग व शास्त्रीय संगीत में भोजपुरी को भी मंच से प्रदर्शित किया जायेगा। तैयारी समिति की बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,गणेश कुमार, डॉ अरविंद राय,पत्रकार अनिल कुमार त्रिपाठी, डीएनटीवी प्रमुख गौतम कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार,व्यास कमलेश पासवान,गांधी जी, बहिरो कला संस्कृति मंच के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ,समाज सेवी अमरदीप कुमार जय आदि मौजूद थे।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी