
आरा (भोजपुर)।
सामाजिक कार्यकर्ता पहरपुर, गडहनी निवासी उत्तम कुमार मिश्रा ने पार्टी जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट बड़की संदिया में दर्जनों समर्थको के साथ जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं संसदीय बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तम कुमार मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण के बाद मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन, सोंच और क्रियाकलाप से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहा हूं। भोजपुर में हजारों लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे तथा अधिकांश युवाओं को लोजपा से जुड़ने के लिए अपील भी करेंगे। तभी बिहार को फर्स्ट बिहारी को फर्स्ट कर सकते है। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उत्तम कुमार मिश्रा एवम दर्जनों युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए बधाई दिया। पार्टी में नए अन्य सदस्यों में जुड़ने वालों में कृष्ण कुमार मिश्रा, विटेश्वर मिश्रा, मंतोष मिश्रा, अंकुश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मोहित कुमार सहित दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता लेने पर अरविंद ओझा, सोनू सिंह, रमेश रश्मियां, मनोज कुमार पासवान, सुरेंद्र आजाद, विकास सिंह, विनोद कुमार, प्रकाश कुमार,विद्यानंद पांडेय, सत्येंद्र सिंह, संतोष पासवान, सरोज पासवान, विशाल चौधरी, अजीत कुमार, कुंवर उपेंद्र सिंह आदि नेताओं ने बधाई दी है।
रिपोर्ट:भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी