
आरा (भोजपुर)।
स्थानीय एक रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी भोजपेक्स 2024 का समापन हो गया।प्रदर्शनी का आयोजन भोजपुर डाक प्रमंडल द्वारा किया गया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद राधा चरण शाह तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रो० (डा०) रणविजय कुमार, कुलसचिव, वी०के०एस०यु०, जैन कॉलेज आरा के प्रिंसिपल प्रो० नरेन्द्र कुमार तथा मधु कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उधोग केंद्र, अरविन्द कुमार पाण्डेय, सचिव तथा भीम सिंह भवेश संरक्षक माँ आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट उपस्थित थे। डाक निरीक्षक मुन्ना कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। माँ आदिशक्ति आरण्य देवी मंदिर आरा ” के उपर एक स्पेशल कवर भी विधान पार्षद राधा चरण शाह एवं डाक अधीक्षक, भोजपुर प्रमंडल द्वारा जारी किया गया।

अपने संबोधन में श्री शाह ने कहा कि इस तरह का आयोजन भोजपुर के लिए गर्व की बात है। माँ आरण्य देवी मंदिरके उपर स्पेशल कवर जारी कर डाक विभाग ने देवी माता को देश में ही नहीं विदेशों में भी सम्मान एवं आदर का पात्र बनवाया है। इस दौरान क्विज़ प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय प्रथम स्थान, माउंट लिट्रा जी स्कुल ने दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान के लिए बी०एस० डी०ए०वी० को पुरस्कृत किया गया।स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सलोनी कुमारी, एच० के० जैन ज्ञान स्थली, दूसरे एवं तीसरे पुरस्कार के लिए माउंट लिट्रा जी स्कुल की यशस्वी वर्मा तथा साक्षी प्रिया का चयन किया गया। डाक अधीक्षक ने यह बताया कि प्रदर्शनी में “ढाई आखर पत्र लेखन” प्रतियोगिता जो अखिल भारतीय स्तर पर 14 सितम्बर से 14 दिसंबर तक चल रही है उसके पुरस्कार की घोषणा किया जाएगा।मंच संचालन डी०ओ० डाक जीवन बीमा मनोरंजन कुमार सिंह और विजयलक्ष्मी ग्रामीण डाक सेवक ने किया।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी