
आरा (भोजपुर)।
विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन वेलकम होटल, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी अजय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शहनवाज़ हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर श्री सिंह ने बिहार और पूर्वांचल में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।विशेष रूप से आध्यात्मिक पर्यटन पर जोर दिया। दोनों ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला और दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार द्वारा पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने और देशभर में इसके विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करने के निरंतर प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

बता दें कि अजय सिंह भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव निवासी हैं जिन्होंने क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद पहुंचाया।यहां तक कि रोगियों एवं प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस मुहैया कराया था।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी