पटना।

बिहार में 500 रुपये के नकली नोटों के बड़े पैमाने पर प्रचलन की पुष्टि होने के बाद पटना पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, जनता से सतर्क रहने और नोटों की पहचान करने में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, दुकानदारों और आम जनता को इस समस्या की गंभीरता समझाने और सतर्क रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया है।

असली और नकली नोट में अंतर:

पुलिस ने नकली नोट की पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण अंतर साझा किया है।

असली नोट में “E” लिखा होता है, जबकि नकली नोट में यह “A” के रूप में छपा होता है।
इस छोटे से अंतर की मदद से नकली नोटों की पहचान की जा सकती है।

जनता के लिए अपील:

बिहार पुलिस ने लोगों से 500 रुपये के नोट को स्वीकार करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करने का आग्रह किया है। नकली नोटों की पहचान में सतर्क रहें। असली और नकली नोट में बताए गए अंतर पर ध्यान दें। जागरूकता फैलाने में सहयोग करें और अन्य लोगों को भी सतर्क करें। इस मामले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

ब्यूरो रिपोर्ट