
आरा (भोजपुर)।
NDA गठबंधन के जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में उनके आरा आवास पर बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू मिश्रा का संयुक्त बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नए साल में 07 जनवरी 2025 को 11 बजे पूर्वाह्न में बामपाली भाजपा कार्यालय में सभी दलों के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, भोजपुर जिला से आने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष गण, जिला कार्यकारणी तथा प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी। बैठक में सभी की उपस्थित अति अनिवार्य होगी। बैठक में गठबंधन के साथियों से आगामी विधान सभा के चुनाव पर विशेष चर्चा तथा गठबंधन के सभी जिला स्तर से बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों में आपसी समाजस्व स्थापित कर 2025 में बिहार विधान सभा की शत प्रतिशत सीट जिताने पर बल दिया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी