
बिहिया (भोजपुर)।
बिहिया थानान्तर्गत एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को बिहिया थाना में एक व्यक्ति के पुलिस के वर्दी में थाना पर आकर खुद को 2019 बैच का दरोगा बताया गया एवं विक्रमगंज थाना, जिला-रोहतास में पदस्थापित होने एवं अनुसंधान के क्रम में बिहिया थाना आने संबंधित बातों को बताया। उसके बातों पर संदेह के आधार पर रोहतास जिला के विभिन्न थानों से संपर्क करने पर इनका पदस्थापन संबंधी बातें सही नहीं पाया गया। सख्ती से पूछ-ताछ के क्रम में इनके फर्जी दरोगा बनने संबंधित बातों का पता चला। इस संबंध में इनके विरूद्ध बिहिया थाना कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति राकेश कुमार पिता अनिल कुमार सिंह, ग्राम मदुरा, थाना गडहनी, जिला-भोजपुर का निवासी है। इस फर्जी दारोगा के पास से पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन हेतु प्रमाण-पत्र मिला है।
ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी