बिक्रम।

भाजपा बिक्रम की ओर से दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में अभिषेक रंजन मोंटी एवं  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सतीश शर्मा को दायित्व ग्रहण कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तेज नारायण शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अविनाश उपाध्याय ने किया ।
            समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है ।कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। कार्यकर्ताओ के मेहनत के बल पर आगामी बिहार चुनाव में 225 सीट जीत कर बिहार में एन डी ए  की सरकार बनेगी ।  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री  सह विधायक  प्रमोद कुमार ने कहा कि  भाजपा जाति धर्म से उपर उठकर कर्मठ कार्यकर्ताओ की पहचान कर दायित्व सौपता है।भाजपा नेता अतुल कुमार ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ता की मेहनत के बल पर विधान सभा चुनाव जीतेंगे।मौके पर  जिलाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार ,रजनीश कुमार, आलोक कुमार, देवेन्द्र चन्दवंशी ,रविश पटेल, नगर उपाध्यक्ष उदय शंकर मन्टू , नन्द किशोर शर्मा ,नीरज कुमार, अमरजीत सिंह चौहान , विनोद कुमार, दिलकेश  कुमार ,पिन्टु कुमार, जितेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, संधीर यादव ,अमर यादव ,रामाराव ,शैलेन्द्र सिंह, विमल सिंह ,छोटन तिवारी, सूर्य नारायण सिन्हा ,मुन्ना कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट अमित कुमार