
कोईलवर (भोजपुर)।
थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव से पुलिस ने स्थानीय थाना मे दर्ज कांड संख्या 734/23 में फरार चल रहे हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपित दुर्जनचक गांव निवासी कामख्या राय के पुत्र गुडडू राय बताया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हत्या कर आरोपित साल भर से फरार चल रहा था।जहां पुलिस को गुप्त सुचना मिलते ही आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी नरोतम चंद्र ने बताया की एक हत्या कांड मे नामजद आरोपित दुर्जनचक गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र,सुबास कुमार मंडल दरोगा जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।
रिपोर्ट: रमेश उपाध्याय
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी
