
आरा (भोजपुर)।
भोजपुर पुलिस के साईबर थाना क्षेत्र में ए.टी.एम कार्ड बदलकर पैसा निकासी करने के मामले में 02 अभियुक्त को नगद 50,390/- रू0, 46.44 ग्राम सोने जैसा पदार्थ,548 ग्राम चांदी जैसा पदार्थ, 08 मोबाईल एवं 04 ए.टी.एम कार्ड के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।वादी मो. वसील अहमद पिता सैयद अकील अहमद मिल्की मोहल्ला, थाना -आरा नगर जिला- भोजपुर का ए.टी.एम कार्ड को बदलकर 5,18,925 रू0 का निकासी कर लिया गया।इस संबंध में वादी द्वारा साइबर थाना, भोजपुर में लिखित आवेदन दिया गया। जिसके आलोक में साईबर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत 6 दिसंबर को कांड दर्ज किया गया।उक्त कांड के अनुसंधान तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक,भोजपुर के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक- सह-थानाध्यक्ष साईबर के नेतृत्व में पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार,पु०अ० नि०मो.अली, पु०अ०नि० अंजनी कुमारी, DIU टीम तथा साईबर थाना के टेक्निकल यूनिट के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीक के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त को नगद-50,390 रु नकद,46.44 ग्राम सोने तथा 548 ग्राम चांदी जैसा पदार्थ, 08 मोबाईल एवं 04 ए.टी.एम कार्ड,विभिन्न बैंकों का 08 पास बुक एवं चेक बुक तथा अवैध ATM कार्ड से खरीदारी किया हुआ कपड़ा सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश कुमार पिता रविन्द्र कुमार सिंह तथा धीरज कुमार पिता उमेश राय,ग्राम जमीरा थाना आरा मुफ्फसिल जिला- भोजपुर का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह का अपराधिक इतिहास आरा नगर थाना कांड सं0-199/21,तिलैया थाना कांड सं0- 87/22,आरा नगर थाना कांड सं0-357 /21,आरा नगर थाना कांड सं0-156/ 2010, आरा नगर थाना कांड सं0- 123 /21,आरा नवादा थाना कांड सं0- 752 /19,आरा नवादा थाना कांड सं0-222 /15 बिक्रम थाना कांडसं0-140/18 दर्ज है।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी