आरा (भोजपुर)।

जिलाधिकारी,भोजपुर की अध्यक्षता में खेल के मैदान निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम पंचायतों में निर्माणाधीन खेल के मैदान निर्माण कार्य की प्रगति कि जानकारी संबंधित पीओ, मनरेगा, अंचलाधिकारी,एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लिया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने वैसे पंचायत जहां खेल के मैदान का निर्माण के लिए जमीन चिन्हित नहीं हुई है,वहां के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीओ, मनरेगा पीओ को दो दिनों के अंदर जमीन चिन्हित करते हुए कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। एवं सभी अंचलाधिकारी को अविलंब लंबित NOC को निर्गत करने हेतु निर्देशित किया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर , डी.आर. डी. ए. डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, डी.पी.एम मनरेगा, सभी सीओ,सभी पी.ओ मनरेगा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : अनिल कुमार त्रिपाठी