
आरा (भोजपुर)।
जिला पदाधिकारी,भोजपुर की अध्यक्षता में चिन्हित प्रखंडों के पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवन, जल जीवन हरियाली, जीविका के VO बिल्डिंग, बाल सुलभ आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल का मैदान और अन्य कार्यों की प्रगति पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। यह समीक्षा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरो, कोइलवर, शाहपुर, जगदीशपुर और अनुमंडल पदा०,
आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर से की गई, और कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदा०, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक, डी. आर. डी. ए., जिला कल्याण पदाधिकारी ,डी पी ओ, आईसी.डी.एस.डी.आईओ, एन आई.सी, कार्यपालक अभियंता, भवन, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, पी.एच. ई.डी., लघु सिंचाई, एल.ए.ई.ओ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डी.पी.ओ,मनरेगा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिलापर्यटन पदाधिकारी, डी.पी.एम., जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर, संदेश और पीरो, सीओ, जगदीशपुर, शाहपुर, संदेश, कोईलवर और पीरो तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी