पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं ग्रेटर पटना फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह स्वराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल में डॉ. संदीप वासनिक, डॉ. निशांत जिंदल और डॉ. अभिजीत पवार की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रक्त एवं हड्डी से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर उनकी आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परीक्षण किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक आगे का उपचार तय कर रहे हैं।

उनकी बीमारी और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल या परिजनों की ओर से विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, उनके मुंबई में उपचाररत होने की खबर से परिजन, जदयू नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सहयोगी और शुभचिंतक चिंतित हैं।

नागेश्वर सिंह स्वराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर शुभचिंतकों की ओर से प्रार्थनाएं की जा रही हैं। परिजनों ने भी लोगों से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार