बिहटा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहटा प्रखंड के किशुनपुर गांव में सामाजिक सहयोग और आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ भोली की ओर से देवी स्थान परिसर में छठव्रतियों के बीच सैकड़ों ईख का वितरण किया गया। इस दौरान किशुनपुर सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में छठव्रती पहुंचे और पूजन सामग्री के रूप में ईख प्राप्त की।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह उर्फ भोली ने बताया कि छठ महापर्व के प्रति उनकी गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष अपनी ओर से छठव्रतियों के बीच ईख का वितरण करते आ रहे हैं। इससे उन्हें आत्मिक संतुष्टि और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस परंपरा को जारी रखा जाएगा। इस आयोजन में गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। मौके पर रणजीत सिंह, चुन्नू सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह, पवन सिंह, प्रिंस, मयंक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट निशांत कुमार