
धमदाहा, पूर्णिया। चन्द्ररही गांव में 13 अगस्त को पानी में डूबने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद रविवार को भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे।

मंत्री ने इस दौरान तीनों परिवारों को 11-11 हजार रुपये की अतिरिक्त नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकारी सहायता की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, सीओ अमित कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुखिया, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह, जदयू के वरीय नेता शंभू जायसवाल, कुंज बिहारी पासवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार
