पटना। सावन के उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा को नई पहचान देने के उद्देश्य से नेउरा स्थित प्राकृतिक स्कूल में 8 अगस्त को ‘मिस एंड मिसेज सावन क्वीन प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। इसे दो वर्गों—मिस सावन क्वीन और मिसेज सावन क्वीन—में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सावन पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी रचनात्मकता और व्यक्तित्व निखारने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र की अधिक से अधिक युवतियों और महिलाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। साथ ही प्रतिभागियों के परिजनों और स्थानीय लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार