
बिहटा। आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर करकट नुमा घर में भूसे के बीच छिपाकर रखी 74.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से दोनों आरोपी फरार मिले।
पुलिस के अनुसार, दौलतपुर गांव निवासी रवि कुमार और नीतीश कुमार के घर में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर के अंदर भूसे में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है।
आईआईटी अमहरा थानाध्यक्ष रोशन कुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान 74.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। दोनों आरोपी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
कलीम अंसारी की रिपोर्ट
