
3500 वर्गफुट में तैयार हुई फिटनेस जोन की दूसरी शाखा, विधायक संजीव चौरसिया ने किया शुभारंभ और ऑनर को दी शुभकामनाएं
पटना। पुरुषों के जिम में व्यायाम करने के दौरान असहजता महसूस करने वाली महिलाओं के लिए बेऊर में खास सुविधा शुरू हुई है। अब महिलाएं अपनी सुविधा और सहजता के अनुसार एक ही स्थान पर आधुनिक मशीनों के साथ व्यायाम कर सकेंगी। बेऊर में सिर्फ महिलाओं के लिए फिटनेस जोन की दूसरी शाखा शुरू की गई है। करीब 3500 वर्गफुट में फैले इस जिम में आधुनिक मशीनों के साथ प्रशिक्षित ट्रेनर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और इस पहल को लेकर खुशी जाहिर की।

जिम का उद्घाटन दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने किया। उन्होंने इस पहल के लिए फिटनेस जोन के ऑनर नीरज कुमार को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। ऐसी पहल महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने और नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करने में मददगार हो सकती है।

22 वर्षों से फिटनेस के क्षेत्र में कार्य कर रहे नीरज कुमार
फिटनेस जोन के ऑनर नीरज कुमार ने बताया कि वे करीब 22 वर्षों से फिटनेस के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस नई शाखा को तैयार किया गया है। करीब 3500 वर्गफुट में बने इस जिम में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, ताकि महिलाएं पर्याप्त जगह में खुले और सहज माहौल के बीच व्यायाम कर सकें। यहां केवल महिलाओं को ही प्रवेश मिलेगा। प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में महिलाएं अपनी शारीरिक क्षमता और फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास कर सकेंगी।

पुरुषों के जिम में जाने की असहजता होगी दूर
मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि पुरुषों के जिम में जाकर व्यायाम करने के दौरान कई बार असहजता महसूस होती है। ऐसे में केवल महिलाओं के लिए जिम खुलना उनके लिए बड़ी बात है। अब वे बिना झिझक अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगी। महिलाओं ने कहा कि नियमित व्यायाम से शारीरिक ऊर्जा और ताकत बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास विकसित करने में भी मदद मिलती है। शारीरिक रूप से मजबूत बनने और आत्मरक्षा के लिए जरूरी क्षमता विकसित करने की दिशा में भी फिटनेस पर ध्यान देना उपयोगी है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत के लिए बेहतर विकल्प
महिलाओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। कई इलाकों में सुबह टहलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में आसपास ही आधुनिक जिम की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी। वे अपनी दिनचर्या के अनुसार व्यायाम के लिए समय निकाल सकेंगी। बेऊर में शुरू हुई यह शाखा उन महिलाओं के लिए भी उपयोगी विकल्प है, जो अब तक उचित माहौल और सुविधाओं के अभाव में नियमित व्यायाम नहीं कर पा रही थीं।
ब्यूरो रिपोर्ट
