
बिहटा। कन्हौली गांव में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के प्रयास का एक आरोपित और शराब मामले के दो आरोपित शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में फरार जयवीर यादव पकड़ा गया, जबकि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में प्रसादी यादव और राजन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। तीनों कन्हौली गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
कन्हौली ओपी प्रभारी विकेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में फरार जयवीर यादव को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के मामले में दो अन्य आरोपितों को पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कलीम अंसारी की रिपोर्ट
