
दानापुर के शिवाला चौक के पास 165 से अधिक फ्लैटों का होगा निर्माण, 6000 रुपये प्रति वर्गफीट से शुरू होगी बुकिंग
पटना। तेजी से महानगर का विस्तार ले रहे पटना में अब शहर के पश्चिमी छोर पर भी आधुनिक आवासीय सुविधाओं का नया आकर्षण बढ़ रहा है। बेहतर सड़क संपर्क, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाओं के बीच दानापुर के शिवाला चौक के पास शिवाय ग्रीन सिटी आकार लेने जा रही है। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने शाहपुरिया दिशा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक झा एवं भाजपा नेता सनोज यादव की मौजूदगी में परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

परियोजना में 10 मंजिल के तीन टावर बनाए जाएंगे, जिनमें 165 से अधिक 2 BHK और 3 BHK फ्लैट होंगे। क्लब हाउस, मंदिर, जिम, स्विमिंग पूल, जॉगिंग ट्रैक और बच्चों के लिए प्ले एरिया जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। शिलान्यास के अवसर पर फ्लैट की शुरुआती बुकिंग दर 6000 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।

इस मौके पर मंत्री रामकृपाल यादव ने क्षेत्र में हो रहे विकास और आधुनिक आवासीय परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया। वहीं, अभिषेक झा ने परियोजना की सुविधाओं और लोगों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एलजेपीआर जिलाध्यक्ष चंदन यादव, बीजेपी के पटना जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। परियोजना की जानकारी के लिए बोरिंग रोड स्थित कंपनी कार्यालय अथवा 7257999993, 7257999994 और 7257999995 पर संपर्क किया जा सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
