पटना के ईस्ट रामकृष्णा नगर में एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स अकादमी की ओर से आयोजित छह दिवसीय बेसिक पेंटर कोर्स का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 6 से 11 जुलाई तक चले इस कौशल विकास प्रशिक्षण में पटना समेत बिहार के कई जिलों से आए दर्जनों युवाओं और कामगारों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक पेंटिंग तकनीक, दीवारों की सतह तैयार करने की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के पेंट के सही उपयोग, फिनिशिंग, सुरक्षा मानकों और प्रोफेशनल पेंटिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।

समापन समारोह में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र, बैग और प्रशिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में उपयोगी बताते हुए इसे अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रशिक्षण का संचालन एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स अकादमी के प्रशिक्षक समीर श्रीवास्तव और कुमार विशाल ने किया। समीर श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पेंटिंग सिखाना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। सही तकनीक और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं और स्वरोजगार के माध्यम से भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।”

आयोजकों ने कहा कि कौशल आधारित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट