बिहटा। प्रखंड के सदीसोपुर पंचायत अंतर्गत समसारा गांव के युवा उज्वल प्रशांत ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी (Labour Enforcement Officer) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और पंचायत में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया दीक्षा प्रियदर्शी, समाजसेवी कवि कुशवाहा, मथुरा वर्मा सहित ग्रामीणों ने उज्वल प्रशांत को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि उज्वल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत तथा लगन का यह शानदार परिणाम है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता, लेकिन उज्वल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल कर पूरे सदीसोपुर पंचायत का नाम रोशन किया है।
समाजसेवी कवि कुशवाहा ने कहा, “उज्वल प्रशांत की सफलता पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। उम्मीद है कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी नई प्रेरणा मिलेगी।”

ब्यूरो रिपोर्ट निशांत कुमार