
सेवा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
बिक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बिक्रम विधानसभा क्षेत्र के शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मारक परिसर की साफ-सफाई कर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पटना ग्रामीण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन भान सिंह ने किया, जबकि संचालन जिला महामंत्री अविनाश कुमार उपाध्याय ने किया। जिलाध्यक्ष पवन भान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आज वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक की सफाई अभियान के माध्यम से अमर शहीद त्रिवेणी सिंह, रंगनाथ सिंह और बूटाई राम के बलिदान को याद किया गया।
युवा मोर्चा नेता श्रीराम शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर सभी मंडलों में युवा मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, संधीर यादव, योगेश तिवारी, नीतीश कुशवाहा, अमर यादव, मुन्ना कुमार, धीरज तिवारी, हर्ष कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
