बिहटा: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में बिहटा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। विज्ञान, गणित और वाणिज्य तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं।
स्कूल के छात्र अभिनीत झा ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ऋषभ कुमार 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और यशराज 88.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा रौनक प्रताप ने 84.8 प्रतिशत, प्रियंकुमारी ने 77.4 प्रतिशत, भास्कर रंजन ने 76.6 प्रतिशत, वैष्णवी कुमारी ने 71.4 प्रतिशत और लक्की सिंह ने 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उज्जवल कुमार को 64 प्रतिशत तथा अंजली कुमारी को 68.4 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञान संकाय में अभिनीत झा और ऋषभ कुमार का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। गणित वर्ग में यशराज, रौनक प्रताप और भास्कर रंजन ने अच्छे अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य संकाय में बैद्यनाथ कुमारी, लक्की सिंह और अंजली कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रबंधन ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्राचार्य डॉ. उदय कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं निदेशिका डॉ. सोनी सिंह सहित शिक्षकों ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट