कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जेस्सोर रोड के दोहरिया क्षेत्र में करीब 11:30 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और करीब से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली उनके सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे…!

ब्यूरो रिपोर्ट