खगौल/पटना।पटना में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कस्टम अधिकारी बनकर करोड़ों के सोने की लूट कर ली।
घटना खगौल थाना क्षेत्र की है, जहां गुजरात से आए कारोबारी के स्टाफ को निशाना बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, राजकोट निवासी महेश मामतोरा और उनके साथी प्रिंस अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों के पास करीब 17 किलो सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पटना में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कस्टम अधिकारी बनकर करोड़ों के सोने की लूट कर ली।
घटना खगौल थाना क्षेत्र की है, जहां गुजरात से आए कारोबारी के स्टाफ को निशाना बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, राजकोट निवासी महेश मामतोरा और उनके साथी प्रिंस अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों के पास करीब 17 किलो सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्टेशन से बाकरगंज जाने के दौरान जैसे ही उनका ऑटो खगौल ओवरब्रिज पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का स्टीकर लगी कार और बाइक पर सवार 5 से 7 अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर बैग कब्जे में ले लिया।

इस दौरान महेश को जबरन कार में बैठाकर कुछ देर तक बंधक बनाए रखा गया और बाद में सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी सोना लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और नौबतपुर रोड से एक संदिग्ध कार बरामद की गई है। शुरुआती जांच में नंबर प्लेट फर्जी होने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच के लिए एसटीएफ व अन्य टीमों को लगाया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट